विभाग को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए नहीं मिल रही जमीन
जमशेदपुर, मई 30 -- जिले में 234 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) बनने हैं, लेकिन अभी तक जिले में करीब 132 ही बन सके हैं। शेष कुछ जगहों पर भवन निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर जमीन नहीं मिलने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए विभाग जमीन की तलाश कर रहा है। जिले में उपस्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर 234 आम बनाने की योजना थी। ये अधिकतर उपस्वास्थ्य केंद्र विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों या अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे थे। लेकिन आम बनाने के लिए नए भवन का निर्माण होना था। कई जगह नए भवन बन गए हैं और वहां आम शुरू कर दिए गए हैं। अब 132 स्थानों पर विधिवत तरीके से आम की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन शेष जगहों पर अभी भी आम शुरू नहीं हो सका है।
भवन निर्माण की स्थिति कुछ जगहों पर भवन बन चुके हैं, लेकिन शेष स्थानों पर जमीन की तलाश की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.