विभाग के कर्मियों का सर्वेक्षण, जल्द बनेगा पत्थलगड्डा की नदियों पर पुल
चतरा, जून 18 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास के अनुशंसा के बाद गुरुवार को पत्थलगड्डा प्रखंड के तीन पुलों के निर्माण के लिए शुक्रवार को सर्वेक्षण किया गया। विधायक उज्जवल दास ने राज्य संपोषित योजना से बरवाडीह पंचायत के बेलहर नदी, बरवाडीह के खावा नदी व नोनगांव नदी में पुल निर्माण के लिए अनुशंसा की थी। इसी सिलसिले में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अभियंताओं का एक दल ने शुक्रवार को तीनों नदी स्थल में पहुंचकर पुल निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया साथ ही मापी की। इस मौके पर विधायक के निजी सचिव विजय दांगी ने बताया कि इन पुलों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। डीपीआर बनने के बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी। ज्ञात हो कि अभी पत्थलगड्डा के परसोनिया नदी एवं भूराही नदी पर तेज़ी से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। सर्वेक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.