सहरसा, दिसम्बर 5 -- सिमरी बख्तियारपुर (एक संवाददाता) :- बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र में किसानों के द्वारा बेरोकटोक धड़ल्ले से अपने खेतों में पराली जलाई जा रही है। जबकि सरकार के द्वारा खेतों में पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बावजूद इस प्रखंड में किसानों के द्वारा नियम व कानून को ताक पर रख कर धड़ल्ले से खेतों में पराली जलाई जा रही है। जबकि जहां भी पराली जलाई जाती है वहां के वातावरण खराब हो जा रहा है। आसपास के लोग पराली जलाने के बाद दूषित वातावरण से परेशान हो रहे हैं। फिर भी कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा वैसे किसानों को पराली जलाने से रोकने के बजाय उसे अनदेखी की जा रही है। लिहाजा वैसे किसानों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। लोगों की मानें तो प्रखंड क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां पर कोई ना कोई किसान आए दिन खेतों में पराली जलाने से बचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.