बांका, दिसम्बर 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक बाबूटोला मोहल्ले के पंचमुखी मंदिर क्षेत्र में विभागीय लापरवाही इन दिनों लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। मंदिर के समीप सप्लाई वाटर पाइपलाइन में बीते तीन वर्षों से लगातार लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर कीमती पानी नाले में बहकर बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। साथ ही स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पंचमुखी मंदिर के पास स्थित पानी की मुख्य पाइपलाइन में लंबे समय से खराबी है। पाइपलाइन के अंदरूनी हिस्से कई जगहों से टूटी हुई जोड़ियों से हर समय पानी का रिसाव होता रहता है। सुबह और शाम की सप्लाई के दौरान लीकेज बढ़ जाता है, जिससे सड़क किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.