रायबरेली, मार्च 13 -- शिवगढ़, संवाददाता। मनऊ खेड़ा के पास शिवगढ़ राजबहा की पटरी कट गई। जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने कटी नहर की पटरी को बंधवा दिया। समय रहते नहर बंधने से किसानों को राहत मिली। शुक्रवार की सुबह नौ बजे अचानक शिवगढ़ राजबहे कि एक तरफ की पटरी कट गई। जिसकी सूचना किसानों ने सिंचाई विभाग के जेई को दी। समय रहते विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए जेसीबी मशीन से पटरी को बंधवा दिया तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली। सिंचाई विभाग के जेई रमाकांत ने बताया कि मनऊ खेड़ा पुलिया से 100 मीटर दूरी पर रजबहे की पटरी कट गई थी। जैसे ही किसानों का फोन आया वैसे ही तत्काल जेसीबी मशीन भेजकर पटरी को बंधवा दिया गया है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.