हाथरस, मई 15 -- 50 लाख से अधिक लागत की अधूरी परियोजनाओं की समीक्षा गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से डीएम ने की। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को रैकिंग में सुधार किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाती है। ऐसे में किसी भी विभाग की खराब रैंकिंग जनपद की समग्र प्रगति को प्रभावित करती है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने कई अधिकारियों के रोके वेतन उन्होंने जन...