घाटशिला, अप्रैल 4 -- घाटशिला। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 के तहत शुक्रवार को प्रेमनगर पशुपालन कार्यालय में 10 किसानों को 80 बकरी और 20 बकरा का वितरण किया गया। प्रत्येक किसानों को 8-8 बकरी और दो-दो बकरे नि:शुल्क दिए गए। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सिंकेशी यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को रोजगार को लेकर बकरी-बकरा दिए जा रहे हैं। घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 10 किसानों को बकरा-बकरी का वितरण किया गया। देखभाल को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को समृद्ध बनाने को लेकर समय-समय पर पशुधान वितरण किए जाते हैं। कहा कि इसके पालन से किसानों की आमदनी बेहतर हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.