मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम की बेरुखी की वजह से धान उत्पादक किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। जिले में इस बार धान बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर 20598 किसानों ने किया आवेदन किया था, जबकि निर्धारित 31 मार्च तक 13670 किसानों का धान बिक सका। हालांकि, विभाग ने 306 पैक्स से कुल 89514 एमटी धान खरीद कर लक्ष्य पूरा कर लिया। मगर, निबंधित 6928 किसानों का धान नहीं बिक सका। किसानों का कहना है कि धान रोपनी के समय बीज मिलने में देरी के कारण विलंब से खेत में बिचड़ा गिराया। बारिश नहीं होने के कारण पंपसेट से सिंचाई कर रोपनी करनी पड़ी। निकौनी के बाद यूरिया की किल्लत शुरू हो गई। किसानों को 262.50 रुपये 50 किलो के बैग की जगह 300 से अधिक कीमत पर यूरिया खरीद करनी पड़ी। फसल तैयार होने पर बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.