विभाग का आउट आफ स्कूल के बच्चों पर दे रहा जोर
फतेहपुर, जुलाई 31 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जो बीच में ही पढ़ाई छोड़ जाते हैं, उन्हे दोबारा स्कूल लाया जाएगा और उनका नामांकन कराया जा रहा है। इन बच्चों की पढ़ाई फिर से शुरु कराई जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल चलो अभियान चला रहा है। अभियान में ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने इनकी संख्या कम करने पर जोर दिया है। हालांकि पिछले दिनों इस संख्या में कमी भी आई है। अब ऐसे बच्चों का दोबारा नामांकन कराया जाएगा। जिला समन्वयक अशोक त्रिपाठी ने बताया कि बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण व नामांकन कराने के लिए कार्य किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.