अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा करते हुए आबकारी, परिवहन, खनन, विद्युत, नगर निगम एवं संपत्ति नामांकन आदि विभागों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि अगली बैठक से पूर्व प्रगति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि तहसीलदारों की पृथक बैठक आयोजित कर गहन समीक्षा की जाए, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। इसके साथ ही खनन, मंडी एवं परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- समाज कल्याण अधिकारी सहित कई को फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.