बदायूं, फरवरी 28 -- डीएम अवनीश राय ने जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा कर सभी विभागों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षाकाल में किए जाने वाले पौधरोपण को शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्थल चयन कर कार्य योजना वन विभाग को उपलब्ध करायें। वन विभाग द्वारा दो से तीन आदर्श स्थलों का चयन कर सुनियोजित तरीके से वृहद पौधरोपण कार्य कराने की रणनीति तैयार करें। इसके अतिरिक्त सभी विभागों द्वारा वर्ष 2020-21 22 एवं 22 23 में कराए गए पौधरोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की रिपोर्ट के तहत स्थलों की सूचना वन विभाग कार्यालय को उपलब्ध करायें। जिला गंगा समिति की समीक्षा के तहत डीएम द्वारा सोत एवं अरिल नदी के पुनरोद्धार के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदी पुनरोद्धार की कार्ययोजना तत्काल तैयार कर सचिव जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराये...