पटना, जनवरी 7 -- निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने राज्य सरकार के सभी विभागों में लंबित तीन हजार से अधिक परिवादों (शिकायतों) के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया है। इनमें सर्वाधिक मामले शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा कृषि विभाग से संबंधित हैं। वे बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में सभी विभागों के मुख्य निगरानी पदाधिकारियों के साथ निगरानी संबंधी मामलों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निगरानी विभाग के स्तर से सभी विभागों को भेजी गयी ऑनलाइन शिकायतों के जांच रिपोर्ट की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्रवाई के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक में सभी विभागों के अभियोजन स्वीकृति के लंबित मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की गयी। इनमें कुल 53 मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.