दुमका, सितम्बर 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने क्रमवार विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सभी विभाग इस दिशा में संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों में योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर उनका समयबद्...