पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरईडीह में संचालित झारखंड कौशल विकास मिशन का ट्रेनिंग सेंटर बंद होने से युवाओं की परेशानी बढ़ गई है। 7 जनवरी 2019 से यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के सचिव मोहम्मद जुबैर आलम और कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी संयुक्त रूप से ट्रेनिंग सेंटर का संचालन करते थे। आवंटित राशि का आपस में पारदर्शी हिसाब नहीं होने से दोनों के बीच गतिरोध बढ़ा और ट्रेनिंग सेंटर बंद हो गया है। सचिव ने इस मामले में झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं कौशल विभाग के सचिव से लिखित शिकायत कर सहयोग मांगा है। सचिव ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि ट्रेनिंग सेंटर से संबंधित मकान मालिक ने किराया भुगतान के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। अगर राशि का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो वे कर्मचारियों और परिजनों के साथ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.