विभागीय विज्ञान मेला-2026 संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक
मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरनगर। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी में विभागीय विज्ञान मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें तीन जनपदों के 10 विद्यालयों से 210 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश त्यागी और प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य वक्ता प्रदीप गुप्ता ने विद्यार्थियों को विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने और नवाचार की संस्कृति विकसित करने के लिए प्रेरित किया। मेले में विज्ञान प्रश्न मंच, प्रयोग, पत्रवाचन और प्रदर्श प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: विज्ञान मेले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.