लोहरदगा, मार्च 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व महिला दिवस के दिन विभागीय लापरवाही के कारण लोहरदगा जिला के सुदूरवर्ती पेशरार प्रखंड के तेइमू पंचायत अन्तर्गत सिन्दूर गांव की गरीब और विलुप्तप्राय: जनजातीय समाज असुर की बेटी एकलव्य विद्यालय में नामांकन प्रवेश परीक्षा से वंचित हो गई। जानकारी के मुताबिक कल्याण विभाग द्वारा लोहरदगा में बालिकाओं के लिए संचालित विद्यालय से सिंदूर ग्राम निवासी स्व विश्राम असुर की पुत्री सिलमंती असुर ने छठी कक्षा में पास होने के बाद एकलव्य विद्यालय के सातवीं कक्षा में दाखिला लेने की परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यालय से फॉर्म भरकर लोहरदगा बीआरसी में जमा की थी।विभागीय लापरवाही का आलम यह रहा कि परीक्षा देने के लिए सिलमंती को एडमिट कार्ड ही नहीं मिला। इस वजह से उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। स्कूल और व...