विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष लाई जाए प्रगति-सांसद
कौशाम्बी, जून 15 -- सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने का निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिया। उन्होंने गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं में लक्ष्य सापेक्ष प्रगति लाई जाए। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि किशनपुर पंप नहर का संचालन तत्काल प्रभाव से कराना सुनिश्चित करें। अधिशासी अधिकारी को सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी को गंगा/यमुना नदी घाटों पर बैरियर लगवाने के निर्देश दिए, ताकि किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.