विभागीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लाभुकों तक पहुंचाएं : उपायुक्त
रांची, जून 29 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी लिपिका बनर्जी, जिला पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी डॉ अभिमन्यु प्रसाद तथा जिला उद्यान पदाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। समीक्षा बैठक के क्रम मे उपायुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.