विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : दीपक आनंद
पटना, मई 16 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सचिव दीपक आनंद ने विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वे शनिवार को विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन को विभागीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके पहले पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभाग की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड प्रबंधन, उपभोक्ता संरक्षण तथा विभागीय डिजिटल सेवाओं से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.