कन्नौज, मई 5 -- सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 4 मई की शाम आयोजित एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन विभागीय समीक्षा बैठक में भारी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। ​जूम ऐप के माध्यम से शाम 4:30 बजे शुरू हुई इस बैठक में एक सीडीपीओ अमित कुमार मिश्र, 10 मुख्य सेविकाएं, दो प्रधान सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित कुल 14 लोग नदारद रहे। अनुपस्थित मुख्य सेविकाओं में रश्मि शर्मा, अमीषा चौरसिया, गरिमा दिवाकर और अन्य शामिल हैं। बताया कि 30 अप्रैल को हुई पिछली बैठक में भी कई कर्मचारी गायब थे। यह भी पढ़ें- 19 मई से लगेगा सहयोग शिविर इससे यह संकेत मिलता है कि ये कर्मी दोपहर 3 बजे के बाद कार्यालय में उपस्थित नहीं रह...