गोड्डा, जुलाई 17 -- मेहरमा, एक संवाददाता। दुमका में विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के बाद गुरुवार को स्थानीय एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव को महाविद्यालय में इस वर्ष आयोजित लैंगिक समानता विषयक स्मारिका भेंट की। साथ ही महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों,विशेषकर निर्माणाधीन नए प्रशासनिक भवन की प्रगति से उन्हें अवगत कराया।प्राचार्य ने महाविद्यालय में भविष्य में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा।इस पर प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवर ने आवश्यक प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया और कहा कि प्रस्ताव प्राप्त हो...