प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। एसएससी ने जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) एवं लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 149 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 26 जून की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त में दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...