कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस अब आमलोग निजी कार्य, शादी विवाह या तीर्थ यात्रा के लिए भाड़े पर ले सकेंगे l अब तक निगम की बसों को सरकारी कार्यक्रम व स्कूली बच्चों के शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए ही उपलब्ध कराया जाता था l पथ परिवहन निगम ने अब भाड़े पर आम लोगों को भी निगम की बस निजी कार्यों के लिए भाड़े पर दिए जाने को लेकर निर्णय लिया है l इस संबंध में पथ परिवहन निगम पूर्णिया के प्रबन्धक प्रतीक कुमार ने कहा कि मुख्यालय स्तर से इससे सम्बन्धित पत्र नहीं मिला है l आधिकारिक रूप से पत्र प्राप्त होने के बाद ही इस संबंधन में कुछ बताया जा सकेगा l निगम की बस को भाड़े पर देने को लेकर अभी विभागीय स्तर पर बात ही हो रही है l बताया जा रहा है कि दूरी के हिसाब से निगम द्वारा भाड़ा भी तय किया गया है l 240 किमी दूरी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.