सासाराम, अप्रैल 14 -- पेज तीन की फ्लायर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने पर भटक रहे हैं लोग बोतल बंद पानी से लोग बुझा रहे हैं प्यास, सामर्थ्यविहीन प्यासे रहने को हैं मजूबर सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गर्मी में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी शुरू हो गई है। साथ ही पछुआ गर्म हवा चलने से भी लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नगर निकायों को शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। निर्देश मिले लगभग एक माह का समय गुजर गया। लेकिन, शहर के किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम द्वारा प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई। बताया जाता है कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 17 मार्च 2026 को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में जिलाधिका...