रायबरेली, मार्च 7 -- रायबरेली,संवाददाता। शासन से अनुमति मिलने के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से सलोन बस स्टेशन का जीर्णोद्वार का कार्य नहीं शुरू किया गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परिवहन निगम के अधिकारी भी बस स्टेशन के जीर्णोद्वार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे है। जिला मुख्यालय से दूर करीब तीस किलोमीटर पर स्थिति सलोन बस स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों का आना जाना प्रतिदिन रहता है, लेकिन उसके बावजूद उन्हें मूलभुत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। बस स्टेशन पर ना यात्रियों के बैठने की जगह है और ना ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था है। जबकि बदहाल पड़े सलोन बस स्टेशन के जीर्णोद्वार के लिए शासन से अनुमति मिल गई। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के लिए लखनऊ की आवास विकास परिषद को काम सौंपा गया। कार्यदायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.