विभागीय ढांचे के पुनर्गठन प्रस्ताव पर कर्मचारी नाराज
हल्द्वानी, जुलाई 15 -- हल्द्वानी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के तहत सेवायोजन प्रखंड के विभागीय ढांचे के पुनर्गठन प्रस्ताव को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। 'प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ' ने शासन को भेजे गए संशोधित ढांचे को एकतरफा और विवादित बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया है। बुधवार को संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे और जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की इस उदासीन पैरवी और दोहरे मापदंड से समस्त मिनिस्टीरियल संवर्ग खुद को आहत महसूस कर रहा है। यह भी पढ़ें- चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी यह भी पढ़ें- Almora News: लोनिवि निर्माण खंड चौखुटिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.