महाराजगंज, अप्रैल 18 -- महराजगंज, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी आयुक्त केके उपाध्याय के निर्देश पर शुक्रवार को विभागीय टीम ने ग्रीष्म ऋतु में लोगों को शुद्ध आइसक्रीम उपलब्ध कराने का अभियान तेज कर दिया है। इसको लेकर फरेन्दा क्षेत्र में पहुंच कर कई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर तीन नमूना लिया।विभागीय टीम ने धानी ढाला स्थित एक आइसक्रीम निर्माण इकाई का निरीक्षण कर नमूना संग्रहित किया। इसके बाद दो अन्य आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद,हिमांशु जयंत, अंकित सिंह व पवन गौड़ शामिल रहे। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर जुटाए 14 नमूने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.