प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- कुंडा, संवाददाता। ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने एसओ को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कराई है। चर्चा है कि विभागीय जांच में एसओ पर और गाज गिर सकती है। महेशगंज एसओ राधे बाबू ने ररिवार को इलाके के ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इलाके के ब्राह्मणों में आक्रोश फैल गया। रुपेन्द्र शुक्ला ने मामले की शिकायत एसपी के साथ ही उच्चाधिकारियों से किया। एसपी ने मामले की जांच तत्काल सीओ सदर करिश्मा गुप्ता को दिया। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार रात में ही एसपी दीपक भूकर ने एसओ राधेबाबू को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। विभागीय जांच कार्रवाई को लेकर करीबियों में चर्चा रही कि एसओ पर कार्रवाई की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.