विभागीय जांच में अनुपस्थित कर्मी को नगर निगम का अंतिम नोटिस
मुंगेर, जून 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम ने विभागीय जांच का सामना कर रहे अनुसेवक-सह-स्टॉल प्रभारी प्रमोद कुमार शाह को सार्वजनिक सूचना जारी कर एक सप्ताह के भीतर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उनके विरुद्ध गठित आरोपों के आधार पर उपनगर आयुक्त के स्तर पर विभागीय कार्यवाही संचालित की जा रही है। नगर निगम ने बताया कि, पत्राचार और संपर्क के प्रयासों के बावजूद संबंधित कर्मी अपने निवास पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इसलिए उन्हें निर्देश दिया गया है कि, वे किसी भी कार्य दिवस में उपनगर आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर आरोप-पत्र प्राप्त करें और अपना पक्ष प्रस्तुत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.