बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती। पंचायतीराज विभाग की बस्ती में संचालित योजनाओं में पिछड़ने पर निदेशक ने नाराजगी जताई है। डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना और ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर के सक्रिय करने में देरी को शासन ने गंभीरता से लिया है। उप निदेशक स्तर की समीक्षा बैठक में निदेशक ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस पर उप निदेशक पंचायत बस्ती मंडल समरजीत यादव ने डीपीआरओ बस्ती को दो प्रकरणों में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।डीपीआरओ को दिए कारण बताओ नोटिस उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए प्रमुख सचिव ने सभी उप निदेशकों की बैठक की। समीक्षा बैठक में यह पता चला कि बस्ती जिले में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए फर्नीचर आपूर्ति के लिए चयनित वेंडर ने फर्नीचर की आपूर्...