मैनपुरी, फरवरी 10 -- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने वाले ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए ग्राम विकास अधिकारी को करहल विकासखंड कार्यालय से संबद्ध किया गया है। हालांकि निलंबन आदेश में विभागीय कार्यों में लापरवाही पर सस्पेंड करने की बात कही गई है। बताया गया है कि जिला परियोजना अधिकारी सतेंद्र सिंह द्वारा चार दिन पहले विभागीय कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की जा रही थी। इस कॉन्फ्रेंसिंग में ग्राम विकास अधिकारियों को जोड़ा गया था। घिरोर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोसमा मुसलमीन में तैनात ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार से पीडी ने विभागीय जानकारी पूछी तो उन्होंने जानकारी दे दी। लेकिन इसके बाद उच्च अधिकारियों को लेकर गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों ...