भभुआ, अप्रैल 7 -- डीएम ने कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायकों के साथ समीक्षा बैठक में दिया निर्देश कहा, जनशिकायत से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के साथ करें निष्पादन (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में सभी विभागों के प्रधान सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने सहायकों को कार्यालय के कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रधान लिपिकों को निर्देशित किया कि वह अपनी शाखाओं में पंजियों, फाइलों एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करें। सभी पत्रों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो ...