विभागीय आवंटन न मिलने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था ठप
गिरडीह, जून 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के तीन पंचायतों में पिछले दो महीने से बच्चों का मासिक टीकाकरण और गर्भवती, धात्री व किशोरियों का सूखा पोषाहार यानी टीएचआर पूरी तरह बंद है। एएनएम के तबादले और विभागीय आवंटन न मिलने के कारण चितमाडीह, हरिला और झलकडीहा पंचायत के पोषक गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप पड़ गई है। चितमाडीह पंचायत की नावाहार आंगनबाड़ी सेविका सह सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष विरमा कुमारी और हरिला पंचायत के रतनपुर की सेविका मंजू देवी ने बताया कि दो महीने से किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं हो रहा है। झलकडीहा पंचायत का भी यही हाल है। विरमा कुमारी ने कहा कि नावाहार केंद्र के अधीन 12 गर्भवती महिलाएं और शिशु दो महीने से टीके से वंचित हैं। वहीं मंजू देवी के अनुसार रतनपुर केंद्र के अधीन दर्जनों गर्भवती महिलाएं और बच्चे बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.