विभागीय अफसर निवेशकों से करें समन्वय
वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि उद्योग से जुड़े विभागीय अधिकारी निवेशकों के साथ समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रायफल क्लब में जिला उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक में दिया। चांदपुर औद्योगिक आस्थान के उद्यमियों ने नगर निगम से टैक्स की नोटिस आने पर सवाल उठाया। कहा कि औद्योगिक आस्थान नोटिफाई होने के बाद भी निगम से नोटिस आ रही है। डीएम ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को नगर निगम से बात करने का निर्देश दिया।उद्योग विभाग के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक कुल 201 एमओयू के माध्यम से 24187.92 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनमें वर्तमान में 125 परियोजनाएं पूरी तरह संचालित हैं। 25 परियोजनाओं में कार्य प्रगति पर है। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.