हरिद्वार, मई 4 -- शहर में विभागीय लापरवाही कहीं किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाए, इसकी आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। वीआईपी घाट के निकट हाईवे पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन वहां पड़ा मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। इससे राहगीरों को फुटपाथ का लाभ नहीं मिल पा रहा और उन्हें मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं, दूसरी तरफ भगत सिंह चौक के पास लगाए गए लोहे के चेंबर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन टूटे हुए चेंबरों के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। जरा सी असावधानी से वाहन चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और सफाई कार्य कर...