बांका, मार्च 14 -- बांका, निज संवाददाता। शहर में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित नाला निर्माण की चार महत्वपूर्ण योजनाएं विभागीय अड़चन के कारण अधर में लटक गई हैं। रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट (आरसीडी) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं मिलने के कारण इन योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके चलते आगामी बरसात के मौसम में भी शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। नगर परिषद की योजना के तहत बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर दो अलग अलग जगहों पर बड़े नाले का निर्माण कराया जाना था। इसके अलावा बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर भी दो बड़े नाले बनाए जाने की योजना थी। इन नालों के निर्माण से शहर के ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने और बरसात के दिनों में हल्की बारिश के बाद होने वाले जलजमाव की समस्या से राहत मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.