विभागाध्यक्ष विवाद मामले में प्रो. स्वदेश सिंह ने ली न्यायालय की शरण
बरेली, जुलाई 7 -- बरेली कॉलेज में गणित विभाग के लंबे समय से विभागाध्यक्ष रहे प्रो. स्वदेश सिंह को प्रबंध समिति के सचिव के आदेश पर बीते दिनों अचानक हटा दिया गया। उनके स्थान पर प्रो. नदीम खान को विभागाध्यक्ष बनाया गया। अवकाश पर चल रहे प्रो. स्वदेश सिंह ने इस मामले में अब न्यायालय (हाई कोर्ट) की शरण ली है। सोमवार को दाखिल याचिका पर 13 जुलाई सुनवाई की तारीख दी गई है। वहीं प्रबंध समिति सचिव के आदेश पर गठित जांच समिति ने बीते दिनों उनके द्वारा बिना असाइनमेंट चेक किए ही नंबर अपलोड करने समेत अन्य दस्तावेंजो को सील किया है। सोमवार को पूरे महाविद्यालय में इस मामले की चर्चा होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.