बरेली, अप्रैल 12 -- अवस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों का ड्यूटी में नाम भेजने के कारण ड्यूटी कटवाने वालों की भारी भीड़ प्रशासनिक अधिकारियों, तहसीलों में लगती है। ऐसे लोगों का नाम यदि विभागाध्यक्ष ही जिला प्रशासन को न भेजे तो भारी मुश्किलों का सामना किसी को नहीं करना पड़ेगा। यह कहना है माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता संतोष उपाध्याय का। उन्होंने डीएम से अपील की है कि इस संदर्भ में विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए जाएं कि जो शिक्षक व कर्मचारी बीमार हैं या परिवार में कोई बीमार हो तो उसका नाम किसी भी ड्यूटी के लिए जिला प्रशासन को न भेजा जाए। यदि फिर भी नाम भेजा जाए तो विभागाध्यक्ष पर कारवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...