दरभंगा, अप्रैल 10 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में गत बुधवार को विभागाध्यक्ष पर चप्पल फेंकने वाले कर्मी से विवि प्रशासन ने स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब देने के लिए कर्मी को 48 घंटे का समय दिया गया है। घटना के दिन ही विभागाध्यक्ष ने सीसीटीवी फुटेज के साथ कुलपति एवं कुलसचिव से शिकायत की थी।बता दें कि बुधवार को पीजी भूगोल विभाग में उस समय हंगामा मच गया, जब विभाग के एक कर्मी ने विभागाध्यक्ष पर चप्पल से हमला कर दिया। हालांकि विभागाध्यक्ष बाल-बाल बच गए और चप्पल एक आउटसोर्स कर्मी को लगी। बताया जाता है कि विभागाध्यक्ष ने उक्त कर्मी से कार्यालयीय कार्यों में शिथिलता बरतने को लेकर कारणपृच्छा किया था, जिसके बाद यह घटना घटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.