वाराणसी, अगस्त 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू परिसर में नर्सिंग कर्मचारी के बच्चे पर विभागाध्यक्ष के पालतू कुत्ते के जानलेवा हमले पर छात्रों ने सोमवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई के सदस्यों ने केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया और विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, एबीवीपी की विवि इकाई के सदस्यों ने भी कुलसचिव और छात्र अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव राजन श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में एनएसयूआई ने हिंदी विभागाध्यक्ष की जवाबदेही तय करने की मांग की। एनएसयूआई के रोहित राणा ने कहा कि पांच दिनों से बच्चा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। अब भी कुछ खा-पी नहीं पा रहा। छात्रों ने कहा कि इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय कार्रवाई करे अन्यथा बड़ा विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- घायल बच्चे से मिलीं प्रोफेसर, मां ने पूछा- इतने दिन कहां ...