आरा, अप्रैल 30 -- ​जगदीशपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के डॉ. केके मंडल कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. त्रियोगी नारायण सिंह के लंबी बीमारी के बाद हुए निधन पर महाविद्यालय में गुरुवार को शोकसभा आयोजित की गई। ​प्राचार्य डॉ. चौधरी सुदामा सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. सिंह एक कुशल शिक्षक और विद्यार्थियों के सच्चे मार्गदर्शक थे। उनका जाना कॉलेज परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर डॉ. ददन सिंह, फुलेश्वर सिंह, हरि प्रसाद सिंह, रवि कांत कुमार सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...