भागलपुर, मार्च 31 -- मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका एवं निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा देवी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने की। मौके पर डॉ. अनुराधा देवी के पुत्र गौतम कुमार, पुत्रवधू श्रेया कुमारी तथा पुत्री डॉ. शालिनी भी उपस्थित थीं। प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने कहा कि महाविद्यालय को सींचने-संवारने में डॉ. अनुराधा देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने लगभग 40 वर्ष के अपने सेवा काल में पूरी निष्ठा और समर्पण से महाविद्यालय के कार्यों का संपादन किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह तथा डॉ. धर्मेन्द्र दास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के अंत में छात्राओं द्वारा सा...