बागेश्वर, फरवरी 12 -- बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का धरना जारी है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर वे विभागाध्यक्ष का घेराव करेंगे। इसके बावजूद भी यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। हड़ताल के चलते कार्यालय में कार्य प्रभावित होने लगा है। लोगों के बिल तक पास नहीं हो पा रहे हैं। गुरुवार को संगठन से जुड़े कर्मचारी अधिशासी अभियंता, लोनिवि कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.