साहिबगंज, अप्रैल 12 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के नीलकोठी स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर के वंदना भवन में रविवार को विद्या विकास समिति ( झारखंड )की ओर से विभागस्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि एसडीओ सदानंद महतो, प्रदेश के संगठन मंत्री ख्याली राम,प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ,विभाग प्रमुख सुरेश कुमार, नकुल कुमार, सुरेश कुमार,अजय कुमार व प्रधानाचार्य मिथिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता व भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया। बैठक तीन चरणों में हुई। प्रथम बैठक में सभी 18 विद्यालय के प्रधानाचार्य , सचिव व समिति के सभी सभी सदस्य मौजूद थे। सम्मेल...