देवरिया, सितम्बर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण विबीजी-राम जी योजना की समीक्षा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की। इसमे जनपद के 16 विकास खंडों की 180 ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन शून्य होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक एक भी मानव दिवस का सृजन नहीं हुआ है, वहां तैनात ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक का वेतन तब-तक आहरित न किया जाए, जब तक संबंधित ग्राम पंचायत में रोजगार सृजन सुनिश्चित नहीं हो जाता। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा ग्रामीण क्षेत्रों में इच्छुक श्रमि...