हापुड़, अक्टूबर 2 -- विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी की जयंती पर विभिन्न शैक्षिक एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता और गांधीवादी विचारात्मक संगोष्ठी में भाग लेकर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, समानता और सेवा के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में 'एक व्यक्ति, एक शिक्षक' अभियान के माध्यम से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने विद्यार्थियों से गांधीवादी आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। निदेशक नदीश गुप्ता ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज को शांति और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने विद्यार्थियों में तर्कपूर्ण चिंतन और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने को शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया। यह भी पढ़ें- Jamshed...