हापुड़, अप्रैल 17 -- सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। इस उपलब्धि में विद्यालय की छात्रा मनस्वी मित्तल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्कूल का नाम रोशन किया।विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन अंक हासिल किए। इनमें दिया तोमर ने 97 प्रतिशत, दिव्यांश शर्मा ने 94.4 प्रतिशत, अर्शिया शर्मा, स्पर्श सिरोही और वैभव शिशोदिया ने 94-94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं इंदु चौहान ने 93.6 प्रतिशत, राधिका मित्तल ने 93.2 प्रतिशत, विराज शर्मा और ज्योति सिंह ने 92.8-92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।मनस्वी मित्तल की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.