नई दिल्ली, फरवरी 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेती है, जबकि किसी भी उपलब्धि का श्रेय एक ही परिवार को देने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस के युवा विंग के शर्टलेस प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने 'सिर्फ कपड़े ही नहीं उतारे, बल्कि अपनी बौद्धिक दिवालियापन भी उजागर किया।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना विरोध करना चाहती है करे, लेकिन सरकार भारत के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.