मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर भाजपा के दोनों जिलों की संयुक्त बैठक रविवार को भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता में इमलीचट्टी स्थित एक निजी होटल में हुई। इसके सेवा संकल्प अभियान के साथ ही विधान परिषद के चुनावों में एनडीए के उम्मीदवारों अभिषेक झा और डॉ. नरेन्द्र सिंह की जीत की रणनीति तैयार की गई।भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी अधिकारियों को उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए बूथ पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का काम दिया गया। बताया कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार डॉ. नरेन्द्र सिंह को बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विप चुनाव: अभिषेक झा आज करेंगे नामांकन, डिप्टी सीएम भी आएंगे वहीं,...