पटना, अप्रैल 12 -- भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव में जदयू ने कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट पहले राधाचरण साह के पास थी, जो 2025 विस चुनाव में संदेश से जदयू विधायक बने। इसके बाद उन्होंने विधान परिषद सदस्य से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से यह सीट खाली है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद कन्हैया प्रसाद ने रविवार को एक अणे मार्ग जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मालूम हो कि कन्हैया प्रसाद साह के पुत्र हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...